Home महत्वाची बातमी करोना वायरस के चलते ताज के दीदार हुऐ बंद ,

करोना वायरस के चलते ताज के दीदार हुऐ बंद ,

302

अमीन शाह

कोरोना वायरस के असर से ताज का दीदार भी हुआ बंद। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुरसीकरी, मेहताब बाग पर मंगलवार को सन्नाटा हुआ है। 372 साल में तीसरी बार यहां ताला लटका है। कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को ही केंद्र सरकार ने देश के सभी स्मारकों को 31 मार्च तक के लिए बंद किए जाने के आदेश कर दिए थे। जो पर्यटक सफर में थे और सोमवार रात या मंगलवार सुबह आगरा पहुंचे उन्हें इस आदेश की जानकारी नहीं थी। वे ताजमहल के प्रवेश द्वार पर लगे ताले देख अचरज में थे। सुरक्षाकर्मियों ने बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों से जानकारी कर पर्यटकों ने उन जगहों को तलाशा जहां से दूर से ही सही पर ताजमहल दिखता है। मंगलवार को सूर्योदय में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे सैलानियों के दिलों में ताजमहल की हसरत अधूरी रह गई। इस दौरान कोई सैलानी तो ताजमहल के पीछे दशहरा घाट से इसको निहारता दिखाई दिया तो कोई ताजमहल के गेट के बाहर लगी जाली से ताजमहल को झांकता दिखाई दिया।