Home जळगाव पारिवारिक विवाद में फांसी लेकर खुदकुशी

पारिवारिक विवाद में फांसी लेकर खुदकुशी

241

 

जलगांव: (एजाज़ गुलाब शाह)
घटना जलगांव शहर के हरिविट्ठल नगर के धनगरवाड़ा में 11 जून को दोपहर 12 बजे के करीब हुई.
गणेश आत्माराम बडगुजर (उम्र 48, धनगर वाडा, हरिविट्ठल नगर, जलगांव निवासी)खुदकुशी करने वाले व्यक्ति का नाम है और इंडिया गैरेज में काम करता था पिछले दो महीने से अपनी छोटी लड़की की शादी के बाद गणेश बडगुजर के घर में झगड़ा शुरू था उनकी पत्नी प्रतिभा बडगूजर झगड़े से तंग आकर अपनी बड़ी बेटी के साथ रह रही थीं और वह जैन इरिगेशन में काम करने जाती थी लेकिन आज वह अपनी बड़ी बेटी के साथ घर आई थी गणेश और उसकी बहन और मां घर पर थे
इसी बीच फिर से झगड़ा होगया गली में मौजूद लोगों ने सबको समझाने की कोशिश की हालांकि उनकी पत्नी और बड़ी बेटी रात 10 बजे घर से निकल गए इसके बाद जब मृतक की मां और बहन घर से निकल गई तभी गणेश ने फांसी लगाई मृतक की मां ने बहन को छोड़ने के बाद जब दरवाजा खोला तो वह घर में रस्सी से लटके हुवे नज़र आये गणेश बडगुजर के परिवार में उनकी मां पत्नी और दो बेटियां हैं