
नासिक , (एजाज़ गुलाब शाह) – शुक्रवार 29 एप्रिल की रात करीब 11 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब जलगांव के दो युवक काम से नासिक आए थे गोदावरी में दोपहिया वाहन से डूब गए डूबने वाले दो युवकों के नाम गणेश सुरेश निकम (23) और योगेश दुसाने (24,) दोनो जलगाव के रहने वाले हैं. इस संबंध में आड़गांव थाने मे मौत का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे दो युवक दोपहिया वाहन पर आड़गांव से द्वारका आ रहे थे तभी कन्नमवार पुल के पास दोपहिया वाहन लेकर नदी में गिर के दोनों डूब गए. रात में कुछ नागरिकों ने इस घटना को देखा पुलिस ने रात भर तलाश की और शवों को बरामद किया आगे की जांच जारी है









































