Home विदर्भ तेलहारा में ज़मीन के विवाद में खूनी खेल…!

तेलहारा में ज़मीन के विवाद में खूनी खेल…!

406

एक की हत्त्या एक गंभीर ज़ख्मी

तेल्हारा- सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोला जिले के तेल्हारा में एक खूनी वारदात सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक हत्या कर दी गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।तेल्हारा पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले भांबेरी इस ग्राम में जमीन के विवाद से पिता और पुत्र को बेतहाशा मारपीट की गई इसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल अकोला के अस्पताल में भेजा गया। घटनाक्रम ऐसा की, अकोला जिले के तेल्हारा तालुका के भांबेरी गांव मैं यह घटना घटी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भांबेरी के देवीदास भोजने अपने परिवार के साथ रह रहे थे गांव के ही निवासी भोजने परिवार का जमीन का विवाद कई सालों से चल रहा था। जो आज सुबह अंत में पहुंच गया जिसमें अंदाज़न 70 वर्षीय देवीदास भोजने की सिर पर गंभीर रूप से लोखंडी पाइप लगने से वह खून में लिप्त होकर नीचे गिर गए
जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई देवीदास भोजने का सुपुत्र 30 वर्षीय अजय भोजने इसे भी जोरदार वार करने से वह भी बेहोश होकर नीचे गिर गया था।जिसे तुरंत उपचार के लिए तेल्हारा ग्रामीण अस्पताल में लाया गया तो स्थानीय डॉक्टरों ने उसे अकोला के अस्पताल में भेजा। उसकी हालत चिंताजनक होने की घटना मिलते ही पुलिस स्टेशन के थानेदार निलेश देशमुख अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे इस घटना में एक संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है। इस प्रकार हुई दर्दनाक हत्या से परिसर में हलचल मच गई। आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।