Home विदर्भ कोरोना योद्धाओं का पुलिस बॉईज असोसिएशन ने किया सम्मान…!

कोरोना योद्धाओं का पुलिस बॉईज असोसिएशन ने किया सम्मान…!

197

यवतमाल (वसीम शेख) , दि. ०१ :- कोरोना महामारी के समय अनेक लोगो के परिवार उजड़ गए।किसी की जान गई तो किसी की नौकरी।ऐसे परेशानी के दौर में अपने भी साथ नहीं दे रहे है।लेकिन आज भी समाज में ऐसे लोग मौजूद है जो बिना किसी नाम ओ शौहरत के लिए गरीबो और बेसहारा लोगो की मदद करते है।ऐसे ही कोरोना मरीज़ों के अन्नदाता कहे जाने वाले शहर तथा जिले में मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता भाई अमन है।जिन्होंने बगैर किसी स्वार्थ के कोरोना मरीज़ों की सहायता की और आज भी कर रहे है।उनके इसी कार्य को देखते हुए पुलिस बोइज़ असोसिएशन यवतमाल की ओर से “कोरोना युद्धा पत्र”देकर भाई अमन तथा फ्रेंड्स ग्रुप के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार इस महामारी में अपना काम अंजाम देने वाले डॉक्टर अपने जीवन की परवाह किए बिना हमें निर्बाध सेवा दे रहे हैं।उन्ही के साथ कांधे से कांधा मिला कर काम करने वाले फार्मासिस्ट ने भी रात दिन अपनी दवाइयो की दुकानें खुली रख कर अपनी सेवा प्रदान की है। ऐसे निडर निःस्वार्थ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने की आवश्यकता पुलिस बोइज़ को महसूस हुई इसी लिए उन्होंने सारा मेडिकल के संचालक तनवीर अख्तर खान को भी “कोरोना युद्धा पत्र” देकर उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।इस समय पुलिस बोइज़ असोसिएशन की जिला अध्यक्ष अतीक अफजल शेख,ओंकार अशोकराव करंदीकर जिल्हा उपाध्यक्ष,मोहम्मद रियाज शेख जिल्हा सचिव, संतोष वारे जिल्हा सहसचिव,सोहेल काजी जिल्हा प्रसिद्धी प्रमुख, बोनी अनविकर शहर सदस्य,फैसल शेख , अली सैय्यद,मुदससिर अहेमद अदि पद अधिकारी मौजूद थे।