Home मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन…!

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन…!

443

संवाददाता – लियाकत शाह

मुंबई – किडनी की बीमारियों से पीड़ित मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती ४२ वर्षीय मशहूर संगीतकार वाजिद खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ४२ वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, ‘साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं. अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे। वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं हैरान और टूट गया हूं। वहीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्द चले गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। साजिद-वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए संगीत तैयार करती रही है। वाजिद खान ने साजिद के साथ मिलकर सलमान के लिए कई गीतों का निर्देशन किया। इसमें दबंग के फेमस गाने शामिल हैं।