Home जळगाव दो पुलिस निरीक्षक ने स्वीकार किया पद

दो पुलिस निरीक्षक ने स्वीकार किया पद

466

संवाददाता लियाकत शाह

भुसावल : सामान्य लोग को थाने में आने के बाद उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार तथा हर तरह का सहयोग किया जाएगा और दूसरी तरह भुसावल शहर में बढ़ते अपराध पर नकेल कसा जायेगा ऐसे कहना था नए पुलिस निरीक्षक गजानन पदघन और बाजार निरीक्षक राहुल गायकवाड का दोनों अधिकारियों ने गुरुवार शाम भुसावल थाने में आकर अपने पद की कमान संभाली.
भुसावल के दोनों अधिकारियों ने स्वीकार किया पद
दोनों अधिकारियों ने गुरुवार शाम थाने में आकर अपने पद की कमान संभाली.
तत्कालीन अधिकारियों के कर्मचारियों को उसी दिन विदाई दी गई और नए निरीक्षकों का स्वागत किया गया. अधिकारी ने कहा कि शहर में अपराध को रोकने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. इसके लिए रात में गश्त करने वालों की संख्या भी बढ़ेगी.
भुसावल नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रताप इंगले की पहुर थाना एवं बाजार निरीक्षक पर और दिलीप भागवत का दो दिन पहले जलगांव आर्थिक अपराध शाखा में तबादला हुआ था. जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण मुंडे ने गजानन पदघन को नगर थाना और बोदवड से आए राहुल गायकवाड को बाजार थाना के लिए नियुक्त किया है. गुरुवार शाम को दोनो अधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर लिया है.