Home विदर्भ अंजुमन उर्दू हाई स्कूल में कोरोना युद्धा तथा मेधावी छात्रों का सत्कार

अंजुमन उर्दू हाई स्कूल में कोरोना युद्धा तथा मेधावी छात्रों का सत्कार

201

यवतमाल , दि. 24 :-  स्थानीय अंजुमन उर्दू हाई स्कूल के भव्य मैदान में दिनांक 22/12/2020 को कुरोना युद्धा तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने में आया था।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष के स्थान पर संस्था के उपअध्यक्ष अब्दुल खालिद भाई,सदस्य आसिफ गिलानी उपस्थित थे।

कुरोना महामारी के समय अपनी आपार सेवा देने के कारण पुरे जिले में परिचित दानशुर व्यक्ति के रूप में प्रसिद्ध भाई अमन तथा नगर परिषद पार्षद सलीम भाई सागवान का संस्था के उपअध्यक्ष अब्दुल खालिद भाई के हाथों शाल और कुरोना युद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसी प्रकार पुरे जिले तथा विदर्भ का नाम रोशन करने वाले यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले अज़हर काज़ी को स्कूल के मुख्यध्यपक अब्दुल रफीक के हाथों सम्मानित किया गया।स्कूल के शिक्षक काज़ी अफसर अली के बेटे काज़ी फैज़ान अली का चयन एमबीबीएस में होने शिक्षक फ़िरोज़ खान तथा काज़ी जहीरुद्दीन के बेटे काज़ी शिफानुद्दीन का चयन बीएएमएस में होने पर शिक्षक सय्यद अनिसुद्दीन हाथों सम्मानित किया गया।इसी कार्यक्रम में हाल ही में सेवानियुक्त हुए वरिष्ठ लिपिक साबिर कलीम को अब्दुल खालिद भाई के हाथों शाल और श्रीफल देकर उनके द्वारा किए गए अपार सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद नदींम नियाज़ी ने और आभार काज़ी इफ़्तेख़ार अली ने व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के मुख्यध्यपक अब्दुल रफीक,सय्यद अनिसुद्दीन,मोहम्मद नदींम नियाज़ी,फ़िरोज़ खान, सबा मेडम,काज़ी इफ़्तेख़ार अली,काज़ी अफसर अली,काज़ी जहीरुद्दीन,मोहम्मद मारूफ,मोहम्मद वसीम, आसरा मेडम ने मेहनत ली तथा शिक्षकेत्तर कर्मि मिन्हाज बाबू,मोहम्मद हाशम,मनसब बी,शादाब अली ने भी अपना योगदान दिया।