Home महाराष्ट्र गन्स ऑफ बनारस के ट्रेलर को देख माधुरी ने जाहिर की अबतक...

गन्स ऑफ बनारस के ट्रेलर को देख माधुरी ने जाहिर की अबतक की अपनी सबसे बड़ी बात

472

संवाददाता – लियाकत शाह

मुंबई , दि. १४ :- अपने पुराने मैनेजर और दोस्त रिक्कू उर्फ राकेश नाथ के बेटे करन नाथ की पहली फ़िल्म गन्स ऑफ बनारस के ट्रेलर लांच पर माधुरी ने पहुँचकर बता दिया कि दोस्ती निभाओ तो शिद्दत से। माधुरी ने ट्रेलर लांच पर आकर फ़िल्म के सारे स्टार कास्ट को अपनी शुभकामनाये दी।

हालांकि उनके रोमांटिक छवि की वजह से उन्हें एक्शन फिल्मे करने का ज्यादा मौका नही मिला लेकिन हां गुलाब गैंग के जरिये एक्शन फ़िल्म में काम करने की उनकी बरसो की इच्छा पूरी हुई और माधुरी गन्स ऑफ बनारस देखने के लिए काफी उत्सुक है। बात ट्रेलर लॉन्च की करे तो माधुरी ने कहा कि ‘उनका और राकेश नाथ का बहुत पुराना सालो का प्यार और आदर भरा रिश्ता हैं और उनके बेटे करन को वो जब से छोटे थे तब से वो जानती हैं तो ऐसे में उन्हें इस फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च पर आना ही था। माधुरी इस फ़िल्म से जुड़े हर शक्स के मेहनत को जानती हैं और अपना सहयोग कर फ़िल्म को ढेर सारी शुभ कामनाएं भी दी। खासकर करन नाथन को जो बतौर हीरो इस फ़िल्म से अपने अभिनय पारी की शुरुवात कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित की इस दरियादीली से फ़िल्म के हीरो करन भी काफी भावुक हो गए। वैसे फ़िल्म में करन के हावभाव देखकर यही लग लग रहा है कि बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के लिए ये पूरे तौर पर तैयार हैं। फ़िल्म में करन नाथ के अलावा नाथलिया कौर, शिल्पा शिरोड़कर, गणेश वेंकटराम, ज़रीना वहाब, सलीम बेग, मोहन आगाशे और तेज सप्रू भी हैं। फ़िल्म को दशाखा फ़िल्म और ए जे मीडिया के तहत प्रस्तुत किया जा रहा हैं और इसे प्रोड्यूस किया है शाइना नाथ और अशोक मुंशी। फ़िल्म के डायरेक्टर हैं शेखर सूरी और फ़िल्म २८ फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
*(संवाददाता लियाकत शाह)*