
तारिख 10 दिसंबर 2023 को दैनिक सामना में एक लेख लिखा गया और तारिख 11 दिसंबर को तहसील उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई.
इस मामले के सिलसिले में मैंने सुबह से उमरखेड़ तहसील के थानेदार शंकर पंचाळ को 5 से 6 बार फोन किया, लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन नहीं उठाया और इसके बाद मैंने यवतमाल जिले के पुलिस अधीक्षक पवन बंसोड को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि मैं एक मीटिंग में हूं और आप मुझे एक मैसेज भेज दे जब मैंने मैसेज भेजा तो अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है…!
विनोद पत्रे
यवतमाल – पुलिस ने माना है कि शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे गट ) नेता सांसद संजय राऊत के खिलाफ केस दर्ज करने में गलती हुई है. यह पता चला है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार राज्यों को इस धारा को लागू करने से रोक दिया गया है। इसलिए केस दर्ज करने में गलती होने की बात मानते हुए संजय राऊत के खिलाफ व्यभिचार का केस वापस ले लिया गया है.
यवतमाल जिले के तहसील उमरखेड़ में राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. दैनिक सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में रोकटोक लेख लिखने पर यह केस दर्ज किया गया था , अब कोर्ट के समक्ष सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए संजय राउत के खिलाफ धारा 124 ( अ ) देशद्रोह का मामला वापस ले लिया गया है. यह अपराध अब रद्द कर दिया गया है.












































