Home जळगाव ईद ए मिलाद के मौके पे मुफ़्त मेडिकल कैम्प

ईद ए मिलाद के मौके पे मुफ़्त मेडिकल कैम्प

179

इंटरनैशनल काउंसिल ऑफ़ ह्यूमन राईट्स ने किया मेडिकल कैम्प

जलगाव:(शाह एजाज़ गुलाब)
ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर विविध प्रकार के कार्यक्रम लिए जाते है वही जलगाव शहर के सैय्यद असरार नगर कासमवाडी इलाक़े मे इंटरनैशनल काउंसिल ऑफ़ ह्यूमनराइट्स की ओर से मुफ़्त मेडिकल कैम्प रखा गया
इस कैम्प मे मेहमान ए खास के तौर पे राष्ट्रवादी के अशोक लाडवंजारी, रिंकु चौधरी थे
धन्वन्तरी क्लिनिक एमडी डॉ. गिरीश पाटील,डॉ. शोएब पटेल, डॉ. मकरन्द पाटील,डॉ.प्रजोत वाघ और मंगलमूर्ती हॉस्पिटल की टीम ने मरीज़ो को चेक करके सहकार्य किया आँखों की कम्पुटराइज़्ड जांच तारिक़ शेख़ इन्होंने की इस कैम्प में 73 मरीज़ो ने अपना चेकअप करवाया तारिक़ शेख ने किफ़ायती दाम में चश्मे देने को कहा वही पेट से सम्बंधित ऑपरेशन,हर्निया,अपेंडिक्स, बवासीर,गर्भ पिशवी, पेट की गांठ वगैरह का ऑपरेशन सिर्फ 12000 में डॉ. गिरीष पाटील साहब ने अपने हॉस्पिटल में करवाके देने का वादा किया इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए इंटरनैशनल काउंसिल ऑफ़ ह्यूमन राइट्स के जिलाध्यक्ष एजाज़ गुलाब शाह , उपाध्यक्ष आनन्द पाटील, रियाज़ भाई वगैरह ने मेहनत की