Home जळगाव जलगांव में हत्या के आरोपी की पत्थर से कुचल कर हत्या

जलगांव में हत्या के आरोपी की पत्थर से कुचल कर हत्या

263

जलगांव : (एजाज़ गुलाब शाह)
शहर के कासमवाड़ी इलाके में गुरुवार की रात एक 27 वर्षीय व्यक्ति की मैदान में पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी. युवक की पहचान सागर वासुदेव पाटिल के रूप में हुई है .जिसे हत्या के एक मामले में संदिग्ध माना जा रहा है. पुलिस ने सागर की हत्या के मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है
सागर वासुदेव पाटिल अपने परिवार के साथ ईश्वर कॉलोनी इलाके में रह रहता था. गुरुवार की रात वह रोज की तरह घर आया घर वालो से बात करने के बाद रात करीब एक बजे कोई उसे बुलाने आया सागर को शराब की लत थी इसलिए वह रात में कासमवाड़ी के मछली बाजार मैदान में रात में गुंडे और ठगों की भरमार है इसको लेकर इस इलाके के लोग कई बार शिकायत भी कर चुके हैं
सागर पाटिल की किसी ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी घटना शुक्रवार की सुबह के करीब की है. पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली, सहायक अधीक्षक कुमार चिंता और एमआईडीसी थाना निरीक्षक प्रताप शिकारे की टीम मौके पर पहुंची फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या क्यों कि गई है .शव को पोस्टमार्टम के लिये शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय भेज दिया गया है पुलिस जांच कर रही है
इस बीच सागर एक कुख्यात अपराधी है जिस पर हत्या और हत्या के प्रयास का आरोप है डॉग टीम और स्टांप एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच गए हैं