Home जळगाव पुलिस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को रंगेहाथ...

पुलिस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ा

396
  • चालीसगाँव :(एजाज़ गुलाब शाह)
    एंटीकरप्शन विभाग ने मेहुनबारे थाने के एक सब-इंस्पेक्टर को अपराध में मदद करने के एवज़ में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
    जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ 29 मार्च को चालीसगांव तहसील के महुनबारे थाने में मामला दर्ज किया गया है. अपराध के लिए मदद करने पर पुलिस उपनिरीक्षक गणेश जनन्नाथ ढिकले (उम्र 32), महुनबारे थाना, रा. जिजाई नगर, तिरपुले रोड, महुनबारे, ता. चालीसगांव ज़िला जलगांव ने 4 लाख 50 हजार की मांग की थी
    मगर समझौता करके 1 लाख रुपये में लेने के लिए तय्यार हुवा इस दौरान शिकायतकर्ता ने जलगांव एंटीकरप्शन विभाग को सूचना दी. इस पर रिश्वत विभाग ने गुरुवार 2 जून को जाल बिछाया और एक लाख रुपये की राशि लेते हुए पुलिस उपनिरीक्षक गणेश ढिकले को रंगेहाथ पकड़ लिया. इस संबंध में महुनबारे थाने में मामला दर्ज किया गया है
    पुलिस उपअधीक्षक शशिकांत पाटिल, पुलिस निरीक्षक संजोग बछाव, पुलिस निरीक्षक एनएन जाधव, सहायक फौजदार दिनेश सिंह पाटिल, सहायक फौजदार सुरेश पाटिल, पोहेको अशोक अहिरे, पोहेको सुनील पाटिल, रवींद्र घुगे, महिला पोहेको शैला धनगर के मार्गदर्शन में, पो.ना. मनोज, जनार्दन चौधरी, सुनील शीर्षस्थ, प्रवीण पाटिल, महेश सोमवंशी, नासिर देशमुख, ईश्वर धनगर, प्रदीप पोल इस टीम ने करवाई की.