Home जळगाव घिनौनी हरक़त । जलगांव के मंदिर में पुजारी ने महिला से छेड़छाड़

घिनौनी हरक़त । जलगांव के मंदिर में पुजारी ने महिला से छेड़छाड़

357

 

जलगांव :(एजाज़ गुलाब शाह) – शहर में एक बेहद ही घिनौनी घटना हुई है. मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. राम बालकदास महाराज उस पुजारी का नाम है जिस पर अपराध का आरोप लगाया गया है
पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक एक विवाहिता अपने दामाद के साथ शाहूनगर के हनुमान मंदिर में पूजा के लिए आई थी. इस समय वह मंदिर के बाहर जाऊ की पूजा करने के बाद रुकी थी
पुजारी राम बालकदास महाराज उस महिला के पास पहुंचा जब वह मंदिर में अकेली थी. उसने उसे सीताराम कहने के लिए कहा। महिला ने पुजारी की बात को अनसुना करते हुवे बाहर जाने लगी तभी पुजारी ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ किया तब महिला चिल्लाई और मंदिर से बाहर भाग कर आ गई .महिला ने मंदिर के बाहर खड़े अपने दामाद को और घर आके अपने पती को बताया कि उसके साथ क्या हुआ है मंगलवार को पुजारी राम बालकदास महाराज के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है