Home बुलडाणा खुशी हुई मातम में तब्दील: विवाह के फौरन बाद दूल्हे की मौत..

खुशी हुई मातम में तब्दील: विवाह के फौरन बाद दूल्हे की मौत..

881

खुशी हुई मातम में तब्दील: विवाह के फौरन बाद दूल्हे की मौत…

 

एक शादी ऐसी भी  ???

प्रा. तनजीम हुसैन

बुलढाना:

सिल्लोड तहसील के भराड़ी निवासी दिवंगत जफर खान का पुत्र आसिफ खान की शादी बुधवार 15 सितंबर की सुबह बुलढाना जिले के धाड निवासी अमन खान के बेटी से होनी थी। बारात सुबह ही धाड़ पहुंच गई थी। अकद भी वक्त पर हो गई अकद के बाद साथ मे आऐ दोस्त और महेमान दुलहे को मुबारक बाद दे रहे थे और दुसरी और खाना भी शूरु हो गया था ऐसे मे दूल्हा आसिफ खान की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जब उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया तो प्रथम उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बुलढाना ले जाने की सलाह दी जब आसिफ को उपचार हेतु बुलढाना ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में में ही आसिफ खान की मृत्यु हो गई। जब यह खबर धाड़ पहुंची तो खुशी का घर मातम में बदल गया। पूरे धाड़ और भराड़ी में दु:ख की लहर दौड़ गई। नम आंखों से बाराती आसिफ का शव भराड़ी ले गए और मगरिब की नमाज के बाद शाम मे मृतक को सुपुर्द ए खाक किया गया। स्थानिक निवासियों ने मृतक को नम आंखों से अंतिम विदाई दी धाड सहित भराड़ी में शोक का माहौल था और दोनों जगहों के निवासी सदमे में थे। अल्लाह मृतक को क्षमा करे और उसके परिवार को धैर्य प्रदान करे। जिसने भी यह खबर सुनी वह स्तब्ध रह गया।