
संवाददाता लियाकत शाह
बॉलीवुड के फिल्म सितारे अपने-अपने अलग अनदाज से लोगों को घर में रहने की दरखास्त करते दिख रहे हैं। वही दुनिया के मशुर कॉमेडीयन जॉनी लीवर ने अपने ही अलग मजेदार अंदाज में कोराना वायरस को धमकी दे डाली है। जॉनी लीवर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोरोना वायरस को एक गाने के जरिए धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘ओए कोरोना, अब निकलेगा तेरा रोना भागेगा तू कोरोना मांगेगा न पानी, इंडिया में घुसने की तू जो कर बैठा नादानी, तेरी मरेगी नानी, हम हिंदुस्ताधनी….. घर में रहकर तुझको हम तो दूर भगाएं, तू बाहर ही सड़ जाए तेरे हाथ न आएं। कुचल के रख दें, मसल के रख दें, रहे न कोई निशानी, हम हिंदुस्ताभनी हम हिंदुस्ता नी…. तेरी मरेगी नानी, कोरोना…. हम हिंदुस्तांनी. जॉनी लीवर के इस अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और उनका ये वीडियो कई लोगों ने शेयर भी कर दिया है।











































