Home महत्वाची बातमी कनिका कपूर के संपर्क में आए ६३ लोग नेगेटिव पाए गए

कनिका कपूर के संपर्क में आए ६३ लोग नेगेटिव पाए गए

273

लियाकत शाह

जैसे के कनिका कपूर कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं। कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें, कनिका कपूर लंदन से वापस आईं थी, लेकिन उन्होंने कोविड-१९ का कोई टेस्ट नहीं कारवाया था, इस दौरान उन्होंने पार्टी भी की। हालां कि, सिंगर ने अपना कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी खुद से ही दी। कनिका कपूर को जानकारी छुपाने को लेकर लगातार लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं, पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कनिका कपूर के संपर्क में १६२ लोग आए। रिपोर्ट के मुताबिक १३० लोगों की पहचान हो गई है और उनके सैंपल भी ले लिये हैं। कनिका कपूर की पार्टी में आए इन १६२ लोगों में से ३५ लोग कानपुर के भी थे। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी इन सभी लोगों की पहचान निकालने में जुटे हुए हैं। वहीं, अब तक, लगभग ६३ लोगों के सैंपलों को परीक्षण हो चुका है, जो सभी निगेटिव आए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कनिका को उसी होटल में रखा गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वनडे सीरीज खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ठहरी थी। हालांकि, बीसीसीआय ने अभी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है।