Home यवतमाळ विसर्जन यात्रा में लेजर लाईट के इस्तेमाल पर रोक भावना भडकाने वाले...

विसर्जन यात्रा में लेजर लाईट के इस्तेमाल पर रोक भावना भडकाने वाले संवादो पर रहेंगी नजर

168

यवतमाल – जिले मे गणपती उत्सव के दरमियान हरतरफ उत्साह का वातावरण है, ऐसे में १६ तारीख को ईद ए मिलाद भी उत्साह के साथ मनाया जायेंगा. गणपती उत्सव के दौरान विभिन्न अलग अलग समय पर विसर्जन यात्रा निकाली जायेंगी. ऐसे में ईद तथा गणेश के विसर्जन यात्रा के दरमियान लेजर लाईट का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गयी है. कुछ स्थानों पर लेजर लाईट में आँखे खराब हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया है. वहीं उमरखेड में पिछले साल लेजर लाईट का इस्तेमाल कर शिवप्रतिमा पर मिनार व मस्जिद का चित्र बनाकर विडिओ बनाने से विवाद हो गया था, ऐसे मे गणपती मंडल व ईद मिलाद कमिटी व्दारा इस प्रकार की कोई भी घटना ना हों, तथा लेजर लाईट का इस्तेमाल पर रोक, साथ ही वसुव्यवस्था को किसी प्रकार की स्थिती ना बिगडे, इन सभी बातो को ध्यान में रखकर पुलिस अधिक्षक कुमार चिंता ने यह बंदी लगायी है. तथा आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही गयी है.