
मुंबई – कांदिवली संस्था के प्री स्कूल में 25 बच्चों को पीटने, टॉर्चर करने और धमकी देने के मामले में स्वत: संज्ञान, संज्ञान के तहत कार्रवाई करने की शिकायत महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष एडवोकेट आशीष राय (मुंबई हाई कोर्ट) के द्वारा की गई है | शिकायत में मासूम छोटे बच्चों के साथ किए जा रहे अत्याचार से जुड़े मामले को गंभीर रूप से प्रदर्शित किया गया है और राज्य सरकार के साथ-साथ राज्य शिक्षा प्रणाली के ऊपर गंभीर सवाल उठाए गए हैं | फ्री स्कूल में बच्चों की मारने पीटने की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष सुओ मोटू कॉग्नाइजेंस के तहत कार्रवाई करने की मांग एडवोकेट आशीष राय के द्वारा की गई है |
कांदिवली संस्था के प्री स्कूल में 25 बच्चों को पीटने, टॉर्चर करने और धमकी देने के मामले में स्वत: संज्ञान के तहत उचित कार्रवाई करने की प्रार्थना की गई है | शिकायतकर्ता के द्वारा पूरे मामले की जांच के संदर्भ में मानवाधिकार आयोग की विशेष जांच टीमों की गठन का मांग किया गया है |
इसी के साथ ही प्री स्कूल संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए राज्य के शैक्षिक अधिकारियों को उचित योजना और रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिए जाने की मांग भी की गई है | शिकायतकर्ता एडवोकेट आशीष राय के द्वारा राज्य पुलिस प्रशासन विभाग को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने और महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है । शिकायतकर्ता के द्वारा महाराष्ट्र राज्य मानव अधिकार आयोग के द्वारा जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई कर पीड़ित परिवार और बच्चों की की मदद करने की मांग की गई है |












































