
लोगों का काम करने के लिए मानसिकता चाहिए, सत्ता नहीं : हकीम बागवान (नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बोदवड़)

बोदवड़: (एजाज़ गुलाब शाह)
जलगाव ज़िले के बोदवड़ मे सईदा बी सैयद रशिद बागवान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 04 से निर्वाचित नगरसेवक हुए है
निर्वाचित होते ही उन्होंने अपने खर्चे पर वार्ड में काम करना शुरू कर दिया।
उनके वार्ड में नगर पंचायत की तीन पानी की टंकियां हैं। एक टैंक में बोरिंग पाइप और स्टेटर अपने खर्चे से लगा दिया गया था और दूसरे टैंक का बोरवेल खुला छोड़ दिया गया। .
हालांकि नवनियुक्त होने के बाद भी वार्ड में किए गए इस कार्य की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।











































