Home आंतरराष्ट्रीय सऊदी अरब में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों मे ढील उमरा करने 6000 लोग...

सऊदी अरब में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों मे ढील उमरा करने 6000 लोग पहोचे ,

937

 

अमीन शाह ,

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से पिछले कई महीनों से लागू पांबदियों में ढील देने के साथ रविवार को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थान मक्का में उमरा करने पारंपरिक सफेद लिबास अहेराम में लोगों का एक छोटा जत्था पहुंचा। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने मार्च की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के चलते मक्का शरीफ में उमरा करने पर रोक लगा दी थी जिसमें शामिल होने दुनिया भर के लाखों मुसलिम भाई मक्का पहुंचते हैं। हालांकि, सऊदी अरब ने अब इन पाबंदियों में ढील दी है और रविवार से रोजाना अधिकतम 6,000 लोगों को मक्का की विशाल मस्जिद में इबादत करने की अनुमति दी। सऊदी अरब सरकार ने पहले चरण में केवल सऊदी नागरिकों को ही मक्का की विशाल मस्जिद में इबादत करने की अनुमति दी है और प्रत्येक व्यक्ति केवल तीन घंटे ही हरम शरीफ परिसर में रह सकता है। मक्का की मस्जिद में कोविड-19 के मद्देनजर सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। दिन में कई बार परिसर को विषाणू मुक्त किया जा रहा है और मस्जिद आने से पहले यात्री को ऑनलाइन आवेदन कर समय लेना होगा ,