Home यवतमाळ यवतमाल / वाशिम लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर तनाव जारी…!

यवतमाल / वाशिम लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर तनाव जारी…!

189

विनोद पत्रे

यवतमाल – यवतमाल /वाशिम लोकसभा क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन में तनाव महसूस किया. पुसद राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार समूह) के विधायक इंद्रनील नाइक ने हाल ही में कल हुई महागठबंधन की बैठक में यवतमाल/वाशिम लोकसभा क्षेत्र में बंजारा समुदाय के उम्मीदवार को देने की तत्काल मांग की है।

इस बार शिवसेना ( शिंदे गुट ) की सांसद भावना गवली ने यह सीट अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है और कहा है कि इस सीट पर उनका अपना दावा है. इसलिए आने वाले समय में इस निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारी को लेकर महागठबंधन में गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए सभी यवतमाल/वाशिम नांगरीकाओं का ध्यान इस ओर गया है.