Home यवतमाळ यवतमाल कें पत्रकार वसीम शेख पर जानलेवा हमला…!

यवतमाल कें पत्रकार वसीम शेख पर जानलेवा हमला…!

119
  1. यवतमाल- समाचार संकलन के लिये गये पत्रकारों पर हमले किये जाने की घटना आये दिन सामने आती है कई बार इसके विपरित परिनाम भी देखने के लिये मिलते है. ऐसे ही एक घटना यवतमाल जिले के ता. नेर में उजागर हुई है. जहां बच्चों के खेलने के विवाद में पत्रकार वसीम शेख मोहम्मद नई मुल्ला (४० ) तंबाखेनगर, नवाबपूरा, नेर , पर जानलेवा हमला किया गया. जिसमें उन पर अस्पताल में इलाज जारी है. इस मामले में आरोपी रोशण खान शहीद खान (चमननगर नेर) अन्य एक के खिलाफ अपराध दर्ज कया है. आगे की जांच नेर पुलिस कर रही है. जानकारी के अनुसार गत चार दिन पहले परिसर के बच्चे पत्रकार वसिम शेख के घर के सामने मैदान में खेल रहे थे. उस समय आरोपी रोशन ने बच्चों को खेलने से रोका तब वे रोहने लगे और उनकी बैट भी छिन ली. ऐसे में बच्चों ने इसे लेकर पत्रकार वसिम शेख से शिकायत की. जिसके बाद वे आरोपी रोशण को समझाने के लिये गये तो उसने उनके साथ बहस की तू भाई को बोलनेवाला कोन है. तुम्हे भाई को कैसे बोला, इतना कहते हुये बैट से उनके पैर पर वार किया. जिसमें उनके जेब में रखा हूवा मोबाईल फूट गया. इतना ही नहीं तो लकड़ी का स्टैम्प उठाकर उनके सर पर मारने की कौशिष की तब वसिम शेख ने अपना हाथ बिचने किया तब उनका हाथ फ्रैक्चर होय गया है. उनके गर्दन को भी मार लगा है. उसके बाद रोशन के अन्य एक साथी ने पत्थर उठाकर मारने की कौशिल की तो वे वहां से भाग निकले. घर जाकर अपनी पत्नी, पिता को आप बीती बताई. नेर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे यवतमाल रेफर किया गया. यवतमाल के सरकारी अस्पताल के बाद वह उपचार के लिये डॉ. फडके के निजी अस्पताल में वे उपचार ले रहे है. इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एनसी मैटर फिलहाल दर्ज किया है. आगे की जांच यवतमाल जिल्हे कि नेर पोलिस कर रही है.