Home मुंबई CBFC बोर्ड के समक्ष फिल्म आदिपुरुष की शिकायत स्क्रीन टेस्ट की मांग...

CBFC बोर्ड के समक्ष फिल्म आदिपुरुष की शिकायत स्क्रीन टेस्ट की मांग के साथ की गई

184

CBFC बोर्ड के समक्ष फिल्म आदिपुरुष की शिकायत दर्ज की गई है | यह शिकायत सनातन धर्म प्रचारक संजय दीनानाथ तिवारी के द्वारा बॉम्बे हाय कोर्ट वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दर्ज की गई है |
शिकायत मे बताया गया है, कि जिस प्रकार फिल्म निर्माता एवं कलाकार के द्वारा पिछले कई बार रिलीज पोस्टर मे गंभीर गलतिया की गई है |
अतः इस बात की प्रबल संभावना है, कि यदि फिल्म निर्माता एवं कलाकारों के द्वारा पोस्टर एवं फिल्म टीजर रिलीज के समय इस प्रकार की गंभीर त्रुटि की जा सकती है, तो निश्चित ही फिल्म “आदिपुरुष” में कई ऐसे त्रुटियां होने की संभावना हो सकती है | जिससे भविष्य में सनातन धर्म वासियों की धार्मिक भावनाओं को पुनः आहत होने की प्रबल संभावना है | देश में लॉयन एंड ऑर्डर को खतरा उत्पन्न होने की स्थिति का निर्माण हो सकता है |
शिकायत मे मांग की गई है कि फिल्म को 16 जून के दिन निर्माता और कलाकार के द्वारा रिलीज किया जाना है | इसलिए भविष्य मे गंभीर स्थिति उत्पन्न ना हो इसलिए फिल्म आदिपुरुष को सेंसर बोर्ड के माध्यम से स्क्रीन टेस्ट की मांग की गई है | और स्क्रीन टेस्ट मे किसी भी प्रकार कि विवादित चित्रीकरण यदि किया गया है, उन्हें हटाने की मांग इस शिकायत मे कि गई है |