Home जळगाव सावदा पुलिस स्टेशन से एपीआई के साथ पीएसआई पर कारवाई, की थी...

सावदा पुलिस स्टेशन से एपीआई के साथ पीएसआई पर कारवाई, की थी रिश्वत की मांग

206

जलगांव : (शाह एजाज़ गुलाब)
गबन मामले में आरोपितयो की गिरफ्तारी से बचाने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले रावेर तालुका सावादा गांव पोलिस थाने के सहायक निरीक्षक देवीदास इंगोले और उपनिरीक्षक समाधान गायकवाड़ को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ACB की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से जिला पुलिस बल में हलचल मची है
जलगॉव ज़िले के तालुका रावेर के गाँव सावदा थाने के हद मे नाबालिग लड़की के अपहरण कर अत्याचार करने की घटना कुछ दिन पहले हुई थी जिसमे आकाश नाम के युवक पे मामला दर्ज किया गया था इस दौरान आकाश जिन के घर छुपा था उनको भी आरोपी मानकर केस दर्ज किया जारहा था आकाश को अपने घर छुपाने वालो पर मामला दर्ज ना करने के लिए स.पो.नी. देवीदास इंगोले और सब-इंस्पेक्टर समाधान गायकवाड़ ने साठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. समझौता करने के बाद 15 हजार रुपये देने का फैसला किया गया
हालांकि संबंधित ने रिश्वत स्वीकार नहीं की लेकिन रिश्वत की मांग साबित हुई जलगांव एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक शशिकांत पाटिल के नेतृत्व में टीम ने इस मंगलवार को लगभग 8 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस कारवाई से पोलिस दल मे हलचल मच गई है