Home जळगाव राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया सम्मानित

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया सम्मानित

276

 

चांडक कैंसर अस्पताल हेल्थ केयर अवार्ड अवार्ड से सम्मानित

जलगाँव(शाह एजाज़ गुलाब)
खानदेश में कैंसर रोगियों को बेहतर और उत्कृष्ट सेवाएं और जन जागरूकता प्रदान करने के लिए राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों हिंदी राष्ट्रीय दैनिक नवभारत द्वारा चांडक कैंसर अस्पताल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर निमिष माहेश्वरी समेत गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित थे.
जलगांव खानदेश के विख्यात कैंसर सर्जन डॉक्टर निलेश चांडक तथा चांडक कैंसर अस्पताल ने कैंसर जैसी घातक बीमारी पर जलगांव जैसे छोटे शहर में इस बीमारी पर जनजागृति कर मरीजों को मुंबई पुणे जैसे महानगरों की सुविधाएं उपलब्ध कराई है। अभी तक डॉ चांडक ने पांच सौ से भी ज्यादा कैंसर मरीजों की जटिल सर्जरी और एक हजार से भी अधिक कैंसर की रोकथाम पर जन जागृति शिविरों को संबोधित किया है।
उन्होंने जलगाँव और आकोला के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में गरीब मरीजों का इलाज कर सैकड़ों लोगों को जीवनदान दिया है।उनके कार्यों का सम्मान करते हुए उन्हें उत्कृष्ट हेल्थ केयर पुरस्कार देकर गौरव किया है.
इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी में डॉक्टर निलेश चांडक के प्रयास अनुकरणीय हैं। वे छोटे शहर में कैंसर के मरीजों को जिंदगी की नई संजीवनी दे रहे हैं।
सम्मान प्राप्त होने पर चांडक कैंसर अस्पताल तथा डॉक्टर निलेश चांडक का अभिनंदन किया है।