
पाचोरा :(एजाज़ गुलाब शाह)
पाचोरा तालुका के पिंपलगांव (हरेश्वर) इलाके में मोटरसाइकल चोरी की घटनाए बढ़ती जारही है .पिंपलगांव हरेश्वर के रहने वाले रमेश दत्तात्रेय वाघ इनकी M.H. -19 C P 2256 . 23 जून को उनके घर से एक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली
मामला पिंपलगांव (हरेश्वर) थाने में दर्ज किया गया था और गु. र.नम्बर 162/2022 भा. द. वी 379 दर्ज किया गया था पिंपलगांव (हरेश्वर) थाने में मोटरसाइकल चोरी की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण मुंडे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश चोपडे, पुलिस उपाधीक्षक भरत काकड़े, सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र वाघमारे ने पुलिस नायक रवींद्र पाटिल, पुलिस कांस्टेबल रंजीत पाटिल, पंकज सोनवणे, मनोज बडगुजर और संभाजी सरोदे की एक टीम बनाई और गिरफ्तार चेतन उर्फ सोनू भोई को पिम्पलगाव (हरेश्वर) से इस अपराध में गिरफ्तार किया गया.
इस दौरान रमेश वाघ की मोटरसाइकिल नं. M.H
19 – CP 2256 को शिवना से पकड़ा गया है इस कार्रवाई से मोटरसाइकल चोरों में डर है और पिंपलगांव (हरेश्वर) पुलिस के काम की सराहना की जा रही है.











































