
पाचोरा:(एजाज़ गुलाब शाह)
एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमेंजलगांव ज़िले के तहसील पाचोरा के बाहरपूरा में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को धमकाया गया और छेड़छाड़ कि गई. मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पाचोरा पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है
शहर के बाहरपूरा में 16 साल की एक लड़की अपने परिवार के साथ रहती है गांव में रहने वाले कैलास उर्फ गोलू धनराज चौधरी (19) पिछले दो माह से युवती के संपर्क में था और फोन पर बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था .बाद में रविवार 5 जून को तड़के करीब 2.30 बजे जब पीड़िता अपने मामा के घर पर थी तो कैलास उर्फ गोलू चौधरी घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की. लड़की के चिल्लाने पर वह मौके से फरार हो गया.
पीड़िता की बेटी की शिकायत पर आरोपी कैलास उर्फ गोलू धनगर चौधरी के खिलाफ पाचोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है उपविभागीय पुलिस अधिकारी भरत काकड़े मामले की जांच कर रहे हैं.











































