Home विदर्भ अनीता खडसे बनी 1 दिन की थानेदार…!महिला दिन के अवसर पर एक...

अनीता खडसे बनी 1 दिन की थानेदार…!महिला दिन के अवसर पर एक अलग उपक्रम

485

प्रा.मो.शोएबोद्दीन

अनीता खडसे बनी 1 दिन की थानेदार…!
महिला दिन के अवसर पर एक अलग उपक्रम

अकोला- विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक महिला पुलिसकर्मी को अधिकारी बनने का सम्मान दिया गया है। यह उसके लिए हम सभी के लिए एक सराहनीय उपक्रम है। खदान पुलिस स्टेशन ह में पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में यह अनोखा उपक्रम चलाया गया। जिसकी सभी स्तर से सराहना की जा रही है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी को अधिकारी के रूप में 1 दिन का थानेदार बनाया गया। उस महिला पुलिसकर्मी का नाम अनीता खडसे है उसके द्वारा सम्मान प्राप्त करके खुशी महसूस की गई। एवं उसने अकोला पुलिस अधीक्षक तथा सभी वरिष्ठ अधिकारीयो का आभार माना।