Home मुंबई फ़िल्म जगत के सुरजीत सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

फ़िल्म जगत के सुरजीत सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

384

लियाकत शाह

मुंबई –  मुंबई फ़िल्म जगत की चमचमाती दुनिया में मेहनत कश्त कामगारों के लिए उनके हक की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले युवा नेता सुरजीत सिंह को करणी सेना का मुम्बई प्रदेश का प्रदेश संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सिंह के कुशल नेतृत्व और समाज हित के कार्यो को देखते हुए करणी सेना के संगठन पदाधिकारियों के द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं. कोरोना काल में सिंह ने जिस प्रकार दिन रात अनवरत समाज और कामगारों के लिए सेवा भाव से कार्य किये है. करणी सेना में सिंह के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी. ऐसी अटकले भी लगाई जा रही है कि मुम्बई से करणी सेना ने सिंग जी के रूप में एक मजबूत हाथों में है और संगठन को कामगारों का पूर्ण समर्थन होगा. इस अवसर पर लोगो ने उन्हे बधाई दी है.