Home जळगाव जलगांव जिले के लिए उर्दू घर को मंज़ुरी

जलगांव जिले के लिए उर्दू घर को मंज़ुरी

215

जलगाँव: (एजाज़ गुलाब शाह)उर्दू घर की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग को आखिरकार महाविकास अघाड़ी ने मंजूरी दे दी है और जिले में उर्दू प्रेमियों, लेखकों और कवियों में खुशी की लहर दौड़ गई है .सरकार ने हाल ही में उर्दू घरो के निर्माण के लिए अलग से सर्कुलर जारी किया है जिसमें विस्तृत जानकारी दी गई है और जिला कलेक्टर के माध्यम से योजना को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं
*यह योजना जिले में उर्दू और अन्य भाषाई लेखकों और कवियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान शुरू करेगी और सामाजिक एकता बनाने में मदद करेगी
खानदेश उर्दू कौंसिल के ज़िम्मेदार लेखक सईद पटेल, अकील खान सर ब्यावली और माननीय अबू आसिम आज़मी को इस बात से लगातार जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के राज्य सचिव रईस बगवान ने उर्दु घर के इस फैसले के लिए अजीत पवार को धन्यवाद दिया और निर्णय के लिए गठबंधन सरकार को धन्यवाद दिया , खानदेश उर्दू काउंसिल के सईद पटेल, अकील खान ब्यावली सर, मुश्ताक भिश्ती सर, रइस बगवान मीर नाजिम अली, फहीम पटेल, दानिश शेख और इदरीस मनियार जो इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करने आए थे.