Home जळगाव जलगांव के स्विमिंग पूल में मिला एक बुज़ुर्ग का शव

जलगांव के स्विमिंग पूल में मिला एक बुज़ुर्ग का शव

749

 

जलगाव: (एजाज़ गुलाब शाह)
जलगांव शहर में एक बंद स्विमिंग पूल में एक व्यस्क का शव मिला इस मामले मे पुलिस को अचानक मौत की सूचना दी गई है
मृतक की पहचान जलगांव शहर के तांबापुर क्षेत्र निवासी रोहिदास मोतीलाल निकुंभ के रूप में हुई है. रोहिदास निकुंभ अपने परिवार के साथ रहते थे मजदूरी करके गुजारा करते थे उन्हें रविवार 1 मई को अपना वेतन मिला था रुपये घर देने के बाद वह शाम 5 बजे निकल गए
परिजनों ने देर रात तक घर नहीं आने पर चिंता जताई इस बीच सोमवार 2 मई को सुबह 11 बजे जे.के. पार्क में उनका शव एक पुराने बंद स्विमिंग पूल के पानी में तैरता मिला शव को जिला शासकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज गया. मामले में एमआईडीसी थाने में अचानक मौत की सूचना मिली है. आगे की जांच गणेश शिरसाले कर रहे हैं