Home मुंबई आदिपुरुष मूवी के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर के समक्ष FIR दर्ज करने...

आदिपुरुष मूवी के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर के समक्ष FIR दर्ज करने की शिकायत की गई

195

मुंबई – बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिश्नर के समक्ष FIR दर्ज करने की शिकायत संजय तिवारी के द्वारा मुंबई हाई कोर्ट एडवोकेट आशीष राय, पंकज मिश्रा और दिव्या गुप्ता के माध्यम से की गई है | शिकायत में कहा गया है कि बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर, फिल्म निर्देशक ओम राउत, अन्य सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों के खिलाफ शिकायत भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए), 298, 500, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग के साथ दर्ज करवाई गई है | इस शिकायत में खास तौर पर CBFC बोर्ड के द्वारा फिल्म प्रस्तुतीकरण के लिए जरूरी सर्टिफिकेट देने में लापरवाही बरतने और फिल्म में से विवादित सीन एवं डायलॉग के निरीक्षण किए बगैर फिल्म निर्माता को सैद्धांतिक सर्टिफिकेट दिए जाने की जिक्र किया गया है | शिकायत में वर्तमान सीबीएसई बोर्ड अध्यक्ष एवं अन्य पैनलिस्ट से के सैद्धांतिक रिलीज के लिए प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही बरतने की बात की गई है | इसके साथ ही CBFC बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष और अन्य पैनलिस्ट के खिलाफ जांच की मांग भी की गई है | शिकायत में बताया गया है कि फिल्म आदिपुरुष में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 5 (बी) के तहत जारी CBFC बोर्ड के दिशानिर्देशों के खिलाफ बहुत सारे तथ्य पाए गए हैं। इसके बावजूद भी फिल्म को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने एवं भारत में सिनेमाघरों में प्रसारित करने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है | फिल्म आदिपुरुष के विवादास्पद संवाद एवं प्रस्तुतीकरण के कारण भारत के अन्य राज्यों में सनातन धर्मयों के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जा रही | शिकायत में बताया गया है, कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक और अन्य सभी लोगों की अनैतिक कृत्य के कारण हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है | भारत देश के साथ-साथ इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा गया है | भारत एवं नेपाल जैसे देश के रिश्तो पर भी खासा असर पड़ा है | शिकायत में मांग की गई है कि फिल्म आदिपुरुष के सभी विवादित संवाद एवं प्रस्तुतीकरण को निकालने के पश्चात ही उसे दोबारा रिलीज करने की अनुमति प्रदान की जाए |