Home जळगाव जलगाव मे युवक ने रेल के सामने आकर की खुदकुशी

जलगाव मे युवक ने रेल के सामने आकर की खुदकुशी

370

 

जलगाव :(एजाज़ गुलाब शाह)
जलगांव शहर में आसोदा रेलवे गेट के पास ट्रेन के नीचे आकर 18 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली.खुदकुशी करने वाले युवक का नाम प्रसंजीत प्राणकिशन कबीराज (उम्र 18) है और उसकी खुदकुशी की वजह अबतक सामने नही आई प्रसंजीत कबीरराज पिछले डेढ़ महीने से पश्चिम बंगाल से जलगांव में सुनार का काम करने आया था। वह शहर में मलाइकर से सोने के जेवर बनाकर गुजारा कर रहा था सोमवार 18 अप्रैल को दिन भर काम करने के बाद रात 10 बजे वह अपने साथियों से ये कह कर बाहर गया कि वह बाहर नाश्ता कर लेगा इसके बाद अपलाइन पोल नंबर 420 से 422 के पास आसोदा रेलवे गेट के बीच चलती ट्रेन के नीचे आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
स्टेशन मास्टर एम. अग्रवाल ने घटना की जानकारी शनिपेठ पुलिस को दी। इसके अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश सपकाले और सहायक फौजदार रघुनाथ महाजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में भिजवाया मृतक के शव की तलाशी लेने पर उसका मोबाइल और आधार कार्ड मिला उसी से उसकी पहचान हुई। प्रसनजीत अपने माँ-बाप का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में उसकी माँ पिता, दादी और दादा हैं। इस संबंध में शनिपेठ थाने में मौत का मामला दर्ज किया गया है।